इंदौर: सड़को पर बेतरतीब खड़ी 30 बसे जप्त की गई. बसों द्वारा सड़कों पर बेतरतीब ढंग खड़े होकर यातायात जाम किया जा रहा है. आज सुबह सड़कों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाली बसों को जप्त करने की कारवाई की गई. जब्त बसों को 15 दिन तक नहीं छोड़ा जाएगा.
आरटीओ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त मुहिम के तहत मधुमिलन चौराहा, झाबुआ टॉवर, पिपलियाहाना, रिंग रोड, तीन इमली चौराहा एवं गंगवाल बस स्टैण्ड पर यातायात जाम करने वाली 30 बसों पर कार्रवाई की. साथ ही बसों की सघन चेकिंग भी की गई. कार्रवाई में वाहनों के फ़िटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किए गए.
कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
जप्त बसों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में रखा गया है. साथ ही ट्रेवल्स/बस संचालकों से अपील की गई है कि वे अपनी बसों को निर्धारित स्थान से ही चलाए अन्यथा बसें जब्त की जाएगी. आरटीओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि बेतरतीब, निर्धारित स्थानों से अलग स्थानों से संचालित बसों पर जप्ती की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
