टेक होम राशन: पूर्व CS बैंस और सेवानिवृत IFS बेलवाल के खिलाफ लोकयुक्त्त जांच शुरू

भोपाल। बहुचर्चित टेक होम राशन मामले में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व सीईओ एवं रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

यह जांच पूर्व विधायक पारस सखलेचा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की जा रही है, जिसमें आरोप है कि वर्ष 2018 से 2022 के बीच पोषण आहार योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन में करीब 500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ।

सखलेचा ने अपनी शिकायत में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें इन योजनाओं में व्यापक अनियमितताओं की बात कही गई थी। लोकायुक्त पुलिस फिलहाल प्रारंभिक स्तर पर तथ्यों की जांच कर रही है। यदि जांच में प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के सबूत मिलते हैं, तो इसके बाद आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विधिवत जांच की जाएगी। अभी यह FIR दर्ज करने से पहले की प्रक्रिया है।

Next Post

कोहन नदी हादसा: एक दिन बाद मिले सगे भाइयों के शव

Sun Jun 22 , 2025
गुना। जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह कोहन नदी पार करते वक्त हुए हादसे में लापता हुए दो और युवकों के शव रविवार सुबह बरामद कर लिए गए। ये दोनों युवक सगे भाई थे, जो लहसुन बेचकर अपने घर लौट रहे थे। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर इनकी […]

You May Like