भोपाल, 23 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में मध्यप्रेश के इंदौर के एक निवासी की मृत्यु पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस हमले को लेकर एकजुट है।
डॉ यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस आतंकी हमले में एक इंदौर निवासी की दुखद मृत्यु हुई है। यह पाकिस्तान की कायराना हरकत है। पाकिस्तान और उसके पिछलग्गुओं की इस कायराना हरकत का जवाब देने के लिए पूरा देश एकजुट है और हमारी सरकार भी बहुत अच्छे से योजना बनाते हुए आगे बढ़ रही है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि आने वाले समय में ऐसी कोई कायराना हरकत ना हो।
कल हुए इस हमले में इंदौर निवासी श्री सुशीन नथनियल की भी मृत्यु हुई है। वे अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे।
