रीवा और चर्लपल्ली(सिकंदराबाद) के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

भोपाल, 23 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के रीवा और तेलंगाना के चर्लपल्ली(सिकंदराबाद) के बीच रेलवे द्वारा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 10-10 ट्रिप चलाई जा रही है। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर अपने गंतव्य तक जाएगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 01704/01703 रीवा–चर्लपल्ली(सिकंदराबाद)–रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन के चलने से भोपाल रेल मंडल के यात्रियों को हैदराबाद, सिकंदराबाद की ओर शाम को प्रस्थान और सुबह तक पहुंच की सहज सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 01704 रीवा–चर्लपल्ली(सिकंदराबाद) विशेष ट्रेन 24 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रीवा स्टेशन से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 19:50 बजे बीना, 22:00 बजे रानी कमलापति, 23:35 बजे इटारसी तथा अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 14:45 बजे चर्लपल्ली(सिकंदराबाद) स्टेशन पहुंचेगी।

इसीप्रकार गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली(सिकंदराबाद)–रीवा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 26 मई तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को शाम 16:55 बजे चर्लपल्ली(सिकंदराबाद) स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 12:25 बजे इटारसी, 15:40 बजे रानी कमलापति, 18:15 बजे बीना तथा अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चर्लपल्ली(सिकंदराबाद), जनगांव, काजीपेट जंक्शन, पेड्डापल्ली, मंचेराल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागज़नगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, आमला जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, रीवा स्टेशनों पर रुकेगी।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

Wed Apr 23 , 2025
नई दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने […]

You May Like