पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नई दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.27 प्रतिशत उबलकर 64.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.24 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

 

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

पीसीबी ने दो वर्षों में सातवें कोच के लिए जारी किया विज्ञापन

Wed Apr 23 , 2025
लाहौर, 23 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छह मुख्य कोचों का परीक्षण करने के बाद सातवें कोच के लिए विज्ञापन जारी किया हैं। पीसीबी ने राष्ट्रीय मुख्य कोच के अलावा इस सप्ताह अपनी वेबसाइट पर निदेशक पद […]

You May Like