लिस्बन, 30 मई (वार्ता) पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने गुरुवार को संसदीय दलों के साथ परामर्श के बाद लुइस मोंटेनेग्रो को प्रधानमंत्री के रूप में नामित कर दिया।
डेमोक्रेटिक अलायंस (एडी) के नेता एवं सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी) के अध्यक्ष मोंटेनेग्रो को एडी गठबंधन द्वारा 18 मई को हुए संसदीय चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने के बाद सरकार बनाने के लिए कहा गया था।
गौरतलब है कि संसदीय चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।
