ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित: सीएम डॉ यादव 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सम्पूर्ण राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण शामिल हैं, यह गौरवशाली उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है। खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेताओं, कोच और भारतीय दल के अन्य सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति बढ़ता प्रोत्साहन, आधुनिक खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों को मिल रहा निरंतर सहयोग भारत को नई खेल शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे ऊर्जावान खिलाड़ी आगे भी इसी उत्साह के साथ तिरंगे का मान बढ़ाते रहेंगे।

Next Post

ओंकारेश्वर पावर स्टेशन पहुंचे एनएचडीसी अध्यक्ष

Mon Aug 3 , 2026
ओंकारेश्वर। सोमवार को ओंकारेश्वर पावर स्टेशन का पर 500 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। उन्होंने परियोजना की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए सुरक्षित संचालन, तकनीकी उत्कृष्टता और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर जोर दिया। दौरे के दौरान सीआईएसएफ ने उन्हें गार्ड ऑफ […]

You May Like