इंदौर:तुकोगंज थाना क्षेत्र में चाय को लेकर हुए छोटे से विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. पुलिस ने बताया कि सोमनाथ की जूनी चाल निवासी राजा पाठक काम खत्म कर घर लौट रहे थे. स्वामी विवेकानंद स्कूल के सामने स्थित चाय की दुकान पर उन्होंने धीरज से चाय मांगी. इसी दौरान वहां मौजूद मारुती उनकी बात पर मजाक उड़ाने लगा.
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने समझाया कि मजाक अपनी उम्र के लोगों से किया करे, इस पर मारुती आक्रामक हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी. मना करने पर उसने जेब से रुमाल में लिपटी एक अज्ञात वस्तु निकाली और राजा की बायीं कमर पर हमला कर दिया. घटना के बाद पीड़ित ने तुकोगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मारुती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
