इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना देर रात एमआर-10 सर्विस रोड स्थित बग्गा चाय दुकान के सामने हुई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि 19 वर्षीय आर्यन जाट अपने 22 वर्षीय साथी हर्ष यादव के साथ वहां मौजूद था, तभी 18 वर्षीय सत्यम सिंह राठौर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा.
सत्यम ने पहले पुराने विवाद को लेकर आर्यन को गाली-गलौज की. मना करने पर उसने हाथ में पहने कड़े से आर्यन के सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा. बीच-बचाव करने आए हर्ष यादव पर भी सत्यम ने कड़े से हमला किया, जिसमें वह भी घायल हो गया. पुलिस ने दोनों घायलों का बयान दर्ज कर सत्यम और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
