मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 3 गिरफ्तार 

2.80 लाख का गांजा और 2 बाइक बरामद

फेरी लगाकर बर्तन बेचने के करते हैं काम

भोपाल, 4 जनवरी. राजधानी की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 2.80 लाख रुपए कीमत का गांजा और वारदात में उपयोग की गई पल्सर तथा स्प्लेंडर बाइक जब्त की गई है. पकड़े गए आरोपी फेरी लगाकर प्लास्टिक के बर्तन बेचने का काम करते हैं. आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है. फिलहाल तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि शाहपुरा सी-सेक्टर स्थित टीनशेड के पास पल्सर और स्प्लेंडर बाइक लेकर तीन युवक खड़े हुए हैं. उनके पास प्लास्टिक के दो ड्रम हैं, जिनके अंदर मादक पदार्थ हो सकता है. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और बताए गए संदेहियों को हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम तारा सिंह भाटिया (19), दीपक टाकिया (24) दोनों निवासी एकता नगर बस्ती, थाना सूखी सेवनिया और एक नाबालिग बताया. बाइक पर टंगे दोनों ड्रमों को बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने स्वयं के होना स्वीकार किया. ड्रमों के अंदर भरा था गांजा पुलिस टीम ने ड्रमों को खोलकर देखा तो उसके अंदर टेप से लिपटे हुए कुल 28 पैकेट बरामद हुए. चैक करने पर पता चला कि यह गांजा है. गांजे का वजन 28 किलोग्राम और कीमत 2.80 लाख रुपये बताई है. इसके साथ ही आरोपियों के पास से एक पल्सर और एक स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की गई है. तस्करों को गिरफ्तार करने में एसआई लोकपाल यादव, एएसआई प्यारेलाल, राजेश जामलिया, गजराज सिंह, आरक्षक राहुल ठाकुर, सतीश विश्वकर्मा, रोहित यादव, आनंद, शिवप्रताप सिंह, जितेन्द्र चंदेल, महिला आरक्षक मनीषा राठौर और पूजा अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही है.

Next Post

आतिशी ने तानिया सचदेव को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sat Jan 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 45वीं शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रौशन करने वाली ग्रैंड मास्टर तानिया सचदेव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुश्री आतिशी ने शनिवार को शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव का नेहरू एनक्लेव स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय […]

You May Like