3 माह से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार   

सिंगरौली 30 जून। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के बनौली निवासी एक आरोपी पिछले तीन महीने से फरार था। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विंध्यनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि 3 माह से फरार आरोपी विनोद कुमार शाह पिता बाबूराम शाह निवासी बनौली के विरुद्ध न्यायालय बैढ़न से 6 मार्च को स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, वर्तमान में लुक-छिपकर चौकी जयंत क्षेत्र तरफ रह रहा है । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने शीघ्र एक टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसे न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सउनि अरविन्द द्विवेदी, प्रआर पंकज सिंह, राजू रावत, आर राहुल खजूरिया, प्रताप कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।

Next Post

पुलिस ने 3 लापता बालिकाओं को किया दस्तयाब 

Mon Jun 30 , 2025
सीधी। सीधी पुलिस ने 3 लापता बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया।रामपुर नैकिन और चुरहट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से परिवारों को राहत मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी […]

You May Like