ग्वालियर: मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा 37 ऐसे बुजुर्ग जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय कार्य किया है, का सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को सांय 3 बजे जैन छात्रावास, माधव डिस्पेन्सरी के सामने किया जायेगा।संस्था के अध्यक्ष इंजी. एस.के.गुप्ता, सचिव एम.के.जैन ने बताया कि आयुक्त नगर निगम अभिषेक चौघरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे।
जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, एसडीएम डबरा नवकिरन कौर जग्गा विशिष्ट अतिथि होंगी। मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति प्रो. आर.जे.राव एवं चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष जी.डी. लडढा होगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ शिविर एवं सहभोज का भी आयोजन किया गया है।संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर 700 से अधिक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहकर कार्यकम को गरिमा प्रदान करेंगे।
