भारतीय दूतावास ने कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत पर जताया शोक

टारंटो, 19 अप्रैल (वार्ता) कनाड़ा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गत बुधवार को गोलीबारी की घटना में एक भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास, टारंटो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “हम हैमिल्टन, ओन्टारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह एक निर्दोष पीड़िता थी, दो वाहनों पर हुई गोलीबारी की घटना के दौरान अचानक एक गोली लगने से उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल हत्या की जांच चल रही है। हम उनके परिवार के साथ निकट संपर्क में हैं और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस कठिन समय में हमारे विचार और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।”

कनाडा में बुधवार को एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत से उस समय मौत हो गयी जब वह काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी तभी एक कार सवार ने गोली चला दी। हरसिमरत रंधावा ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थीं। हैमिल्टन पुलिस हत्या की जांच कर रही है और कह रही है कि सुश्री रंधावा एक निर्दोष दर्शक थीं।

Next Post

बिन्दु दारा सिंह जौरासी सरकार पहुंचे, पूजा की

Sat Apr 19 , 2025
ग्वालियर: प्रख्यात अभिनेता बिन्दु दारा सिंह आज यहां जौरासी सरकार पहुंचे और महालक्ष्मीजी के दर्शन किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उपस्थित थे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like