चिपको आंदोलन: हजारों पेड़ों की कटाई रोकने सड़कों पर उतरे पर्यावरण प्रेमी

भोपाल। हरे पेड़ों को कटने से बचाने के लिए रविवार को शहरवासियों ने चिपको आंदोलन शुरू किया. भोजपाल जनकल्याण एवं विकास परिषद सचिव सुयश कुलश्रेष्ठ ने इस संबंध में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि रत्नागिरी चौराहे से लेकर आसाराम तिराहे तक लगभग 14 किलोमीटर रोड के आसपास लगे हुए हजारों पेड लगे हैं. इस दौरान मार्ग चौड़ी करण के नाम से करीब 8 हजार जीवित एवं पल्लवित पेड़ों को काटे जाने की योजना है. जिसके विरोध में अयोध्या बाय पास रोड वृक्ष प्रेमी एकत्रित हुए.

कुलश्रेष्ठ ने कहा कि शासन से निवेदन की इस योजना पर पुनर्विचार करें और एक भी पेड़ ना काटा जावे इस प्रकार के निर्देश सक्षम अधिकारियों को देने का कष्ट करें. इस अवसर पर सभी ने परिवार ,ईष्ट मित्रों, पर्यावरण चिंतकों के साथ वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बचिने का संकल्प लिया. लोगों ने अपने हाथों से तैयार करके स्लोगन प्रदर्शन किया. नारे लगाकर वृक्षों के साथ शांतिपूर्ण, अनुशासित वृक्षों से चिपको आन्दोलन किया.

Next Post

संघ शिक्षा वर्ग; मध्यभारत में 801 स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व निर्माण और सेवा प्रशिक्षण प्रारंभ

Sun May 18 , 2025
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ, मध्यभारत प्रांत में स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के लिए तीन संघ शिक्षा वर्ग आयोजित किए गए हैं. इनमें प्रान्त के संघ रचना के 31 जिलों के 801 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं. तरुण व्यवसायी कार्यकर्ताओं का वर्ग रायसेन, महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्यकर्ताओं का वर्ग सिरोंज और 40 वर्ष से […]

You May Like