मंदिर में चोरी, दान पेटी और तांबे का नाग ले उड़े चोर

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत देवताल स्थित एक मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते दान पेटी, भगवान शिव की प्रतिमा पर लगा तांबे का नाग और पूजा-पाठ के बर्तन समेटकर फरार हो गए। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह सुबह करीब 7 बजे क्षेत्र के श्रद्धालु देवताल स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। मंदिर के अंदर का नजारा देख श्रद्धालु दंग रह गए। मंदिर में रखी दान पेटी और पूजा का अन्य कीमती सामान अपनी जगह से गायब था।

चोर नकदी से भरी मंदिर की दान पेटी, भगवान शंकर की प्रतिमा का तांबे का नाग, पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले तांबे और पीतल के बर्तन ले गए। चोरी की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Next Post

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक का हाई वोल्टेज हंगामा, शिक्षिका पर हमला

Sun Nov 22 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अम्बेडकर कॉलोनी में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नारा एक युवक ने अपनी एक महिला साथी के साथ मिलकर हाई वोल्टेज हंगामा मचाया बल्कि एक निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ अभद्रता कर दी । इस दौरान पथराव भी किया गया। जिसमें महिला घायल हो […]

You May Like