
झाबुआ. झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के बामनिया स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने पहली बार शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनमें से छह विद्यार्थी नर्मदापुरम में और दो विद्यार्थी शुजालपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में विजय मीणा, शिवम डाबी, सिद्धू निनामा, शिवम मेड़ा, राजवीर चारेल, अमित गरवाल, लखन निनामा और शुभम शामिल है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उम्मीद जताई है की सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगे और झाबुआ जिले का नाम रोशन करेंगे।
