शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक का हाई वोल्टेज हंगामा, शिक्षिका पर हमला

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अम्बेडकर कॉलोनी में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नारा एक युवक ने अपनी एक महिला साथी के साथ मिलकर हाई वोल्टेज हंगामा मचाया बल्कि एक निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ अभद्रता कर दी । इस दौरान पथराव भी किया गया। जिसमें महिला घायल हो गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजाद नगर मोहरिया निवासी एक युवती निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। मोहल्ले में ही रहने वाला अफजल खान ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया था और उसके बाद से ही उससे बातचीत बंद कर दी थी।

सुबह करीब 7:30 बजे शिक्षिका घर से पैदल जा रही थीं। जैसे ही वह अम्बेडकर कॉलोनी स्थित खान हाउस के पास मुख्य सडक़ पर पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद अफजल खान और उसके साथ खड़ी एक महिला ने उनका रास्ता रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। अफजल ने शिक्षिका से खर्चे के लिए 5,000 रुपये की मांग की। जब युवती ने पैसे देने से साफ मना किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया और बीच सडक़ पर विवाद करने लगा। घबराकर जब शिक्षिका वहां से भागने लगीं, तो अफजल के साथ मौजूद महिला ने उन पर पत्थर फेंककर मारा। पत्थर सीधे शिक्षिका को लग गया और वे घायल हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Next Post

वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Sun Nov 22 , 2026
मुंबई, 22 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह दिग्गज कंपनियों में लिवाली के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों पर रहेगी और प्रमुख सूचकांकों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। गत सप्ताह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की लिवाली के दम पर बाजार में […]

You May Like