घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म 

भोपाल, 7 जनवरी. पिपलानी इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय महिला घरेलू काम करती है, जबकि उसका पति ठेला लगाता है. आरोपी पवन गोस्वामी महिलाओं को समूल लोन दिलवाने का काम करता है. कुछ साल पहले महिला की पवन से लोन दिलाने की बात को लेकर पहचान हुई थी. उस दौरान पवन ने महिला से उसके दस्तावेज लिए थे. दस्तावेजों के साथ महिला का मोबाइल नंबर पवन को मिल गया था, इसलिए वह उसे मैसेज किया करता था. पिछले साल 28 नवंबर को महिला घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति काम पर गया हुआ था. इसी दौरान पवन महिला के घर पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण महिला चुप रही. पिछले दिनों पवन ने जब दोबारा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला तो पीडि़ता ने घटना की जानकारी पति को दी. सोमवार को पति उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है.

Next Post

पुराने विवाद पर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी 

Tue Jan 7 , 2025
भोपाल, 7 जनवरी. ऐशबाग इलाके में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हो गई. पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक मोहित बेलवाल (23) मराठी मोहल्ला ऐशबाग में रहता है और प्रायवेट […]

You May Like