बोरवेल हादसे में मासूम की मौत पर सीएम डॉ यादव ने जताया शोक, 4 लाख सहायता के निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र के झलारिया गांव में बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय मासूम भागीरथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतक बालक के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।

Next Post

बिना विंध्य की जीत के हम सरकार नही बना पाते इस लिये ज्यादा सीट लाने का प्रयास करें: शर्मा

Fri Apr 10 , 2026
रीवा। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी सी शर्मा अपने रीवा प्रवास पर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की. इस अवसर पर कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विंध्य से हमारा पुराना नाता हैं. यहां के प्रतिष्ठित नेता पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन […]

You May Like

Play sound