शिवपुरी में 275 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, 9 जेसीबी मशीनों से दीवारों को तोड़ा

शिवपुरी: सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 275 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अतिक्रमण बीलोनी गांव के बीट ठाठी के रूम नंबर आरएफ 481, 482 और पीएफ 913 में किया गया था। यहां बल्लू सिकरवार, पंजाब सिंह गुर्जर, प्रांण सिंह गुर्जर और शिशुपाल सिंह चौहान ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। उन्होंने वहां भूमि पर बागड़, पत्थर की दीवार और जेसीबी से खाई बनाकर कब्जा किया था।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को हटाकर 9 जेसीबी मशीनों की मदद से बनाई गई दीवारों को तोड़ दिया। कार्रवाई में बल्लू सिकरवार से 140 बीघा, पंजाब सिंह और प्राण सिंह गुर्जर से 80 बीघा और शिशुपाल सिंह चौहान से 55 बीघा भूमि को खाली कराया गया। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव और उप वनमंडलाधिकारी ए. प्रभंजन रेड्डी के निर्देशन में रेंजर माधव सिंह सिकरवार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस, ग्राम वन समिति के सदस्य और सुरक्षा श्रमिकों की संयुक्त टीम शामिल रही।

Next Post

युवक को चाकुओं से गोदा

Sun Jul 13 , 2025
जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत खजरी वायपास में बदमाशों ने एक युवक को चाकुओं से गोद दिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक राजेश सोंधिया 56 वर्ष निवासी ग्राम सूरतलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टू व्हीलर वाहन रिपेयरिंग का काम करता है, आज वह अपनी ससुराल कंचनपुर अधारताल से […]

You May Like