सौतेली मां ने फर्जी तरीके से जमीन का कर लिया नामांतरण

जबलपुर: ग्राम खमरिया के रहने वाले युवक ने अपनी सौतेली मां पर फर्जी तरीके से जमीन का नामांतरण करने की शिकायत कलेक्टर से की है, इसके अलावा तहसीलदार एवं पटवारी की मिलीभगत से ही नियम विरुद्ध तरीके से नामांतरण किए जाने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार खमरिया निवासी मदन कुमार चौधरी ने बताया कि मदन कुमार चौधरी ने बताया कि उनकी ग्राम बटई, पडरिया में लगभग चार एकड़ जमीन है। जिसका नामांतरण उसकी सौतेली मां कौशल्या बाई चौधरी ने फर्जी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर करा लिया है। जिसमें तहसीलदार और पटवारी सहित कई कर्मचारियों की मिलीभगत भी शामिल हैं, जिन्होंने नियम विरुद्ध तरीके से यह पूरी प्रक्रिया की है।
एक ही आदेश में कर दिए नामांतरण और बंटवारा
पीड़ित ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उन्हें वकील के माध्यम से जानकारी मिली कि उनकी जमीन का नामांतरण उनकी सौतेली मां के नाम पर कर दिया गया है। इसके अलावा 23 जनवरी 2025 को मकान में भी उनके सौतेली मां का नाम जुड़वाया गया। पीड़ित ने कहा कि यह सभी कार्य एक ही आदेश में किए गए और रजिस्टर्ड भूमि का बंटवारा भी उसी आदेश में किया गया, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया नियमों के विरुद्ध हुई है और इस मामले में निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

Next Post

25 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 80 चालान जारी

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को घमापुर क्षेत्र स्थित सतपुला आम रोड पर चलित न्यायालय कार्यवाही आयोजित की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश और […]

You May Like