अतिक्रमण पर निगम की सख्त कार्रवाई, 4 ट्रक सामग्री जब्त

भोपाल। राजधानी भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। नगर निगम अमले ने मंगलवारा सहित आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पक्के निर्माण हटाए और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया।

यह कार्रवाई सांसदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों के पालन में की गई। नगर निगम द्वारा शहर में कुल 16 अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जिनमें न्यू मार्केट में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।

दूसरे दिन पुराना शहर क्षेत्र में मंगलवारा बाजार, आजाद मार्केट, जुमेराती बाजार, लोहा बाजार, चौक बाजार से लेकर पीरगेट तक निगम की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे काउंटर, टेबल, स्टैंड, एंगल, पाइप, गेट, जालियां, बोर्ड, साइन बोर्ड, ठेले और गुमटियां हटाई गईं। कार्रवाई के दौरान करीब 4 ट्रक सामग्री जब्त की गई।

इसके साथ ही दुकानों के बाहर किए गए पक्के अतिक्रमण को भी तोड़ा गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Next Post

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव का संदेश: बेटियां हैं संस्कृति और भविष्य की आधारशिला

Sat Jan 24 , 2026
भोपाल। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर सभी बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बेटियों के महत्व और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बेटियां हमारी […]

You May Like