भोपाल। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर सभी बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बेटियों के महत्व और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बेटियां हमारी संस्कृति, संवेदना और भविष्य की आधारशिला हैं। शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर मिलने पर बेटियां समाज और राष्ट्र को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर बेटी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।
