टिहरी के घनसाली में एसडीआरएफ का त्वरित राहत कार्य ,बर्फ में फंसे 8 लोग सुरक्षित

टिहरी, 24 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में हो रही लगातार बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी कड़ी में देर रात मयाली रोड पर बडियार गांव के पास बर्फ में फंसे आठ लोगों को एसडीआरएफ पोस्ट घनसाली की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा कर घनसाली पहुँचाया। सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि तभी सड़क पर जमी मोटी बर्फ के कारण उनका वाहन आगे नहीं बढ़ सका और वह रास्ते में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची और कठिन मौसम एवं फिसलन भरे मार्ग के बावजूद सावधानीपूर्वक राहत एवं बचाव कार्य किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन सहित सभी आठों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाये गये सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

एसडीआरएफ की समय पर की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

Next Post

ग्रेटर नोएडा हॉस्टल में बीटेक छात्र की छलांग लगाकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat Jan 24 , 2026
ग्रेटर नोएडा 24 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तृतीय स्थित एक हॉस्टल में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंज़िल से नीचे छलांग लगा ली, जिससे उसकी मौत […]

You May Like

मनोरंजन