
परासिया। जनपद पंचायत परासिया की अध्यक्ष को शिवपुरी पुलिस ने बुधवार को थाने तलब किया है। उन पर स्व सहायता समूह की महिलाएं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। ग्राम पंचायत तुमड़ी में संचालित आदर्श स्व सहायता समूह की महिलाएं ने बीते दिनों जनपद अध्यक्ष के खिलाफ समूह की राशि धोखे से निकालने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज करते हुए मामले में जांच रिपोर्ट तैयार की गई।
बुधवार को बड़े ही नाटकीय ढंग से एक पंचायत में चल रही बैठक के दौरान जनपद पंचायत परासिया की महिला अध्यक्ष आशा अशोक आम्रवंशी को शिवपुरी थाना प्रभारी कंचन राजपूत द्वारा पुलिस वाहन में बैठाकर थाने लाया गया। मामले में पुलिस से जानकारी लेने पर पुलिस ने बताया की मामले में प्रकरण पंजीकृत किया गया है, देर रात पुलिस कार्यवाही के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विवादों में घिरी हुई महिला अध्यक्ष
जनपद पंचायत परासिया में कांग्रेस की महिला जनपद अध्यक्ष है जनपद अध्यक्ष पर आसीन होने के पूर्व से ही इस पद को लेकर बड़ा घमासान चला रहा। कांग्रेस और भाजपा के आलाकमान ने अध्यक्ष पद को लेकर काफी रुचि रखते हुए प्रयास किए। अंतः कांग्रेस जनपद पंचायत परासिया में अध्यक्ष पद को पाने में सफल रही। कांटों से भरे इस पद में आसीन होने के बाद महिला अध्यक्ष को कांग्रेस के ही कुछ सदस्यों के ही विरोध का सामना करना पड़ा मामला उसे समय बिगड़ गया जब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में जनपद के अधिकारियों पर गड़बड़ी के आरोप लगे महिला अध्यक्ष ने अपने ही अधीनस्थ अधिकारियों की शिकायत जिला कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई की मांग तक रख दी, तो वही दूसरा मामला जिले के सांसद के साथ हुए चप्पल कांड विवाद को भी इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
