
बुधनी. नगर में बीती रात बुधनी घाट स्थित मजार के पास बनी सड़क को पार कर खेत में जा रहे मगरमच्छ को देखकर बाइक सवार युवक घबरा कर गिर पड़ा. जिसमें बाइक सवार युवक के पैर में चोट आई. इस दौरान खेत में मगर होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोगों की भीड़ मगरमच्छ को देखने पहुंच गई.
मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई जिसमें वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन अंधेरा होने पर मगर को पकड़ा नहीं जा सका. दूसरे दिन सुबह से स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ की तलाश की लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला. वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. प्राप्त जानकारी अनुसार बुधनी घाट निवासी राजू रैना ने बताया कि उसके द्वारा बब्बर वीआईपी कालोनी से लगे खेत में कृषि कार्य करता है.
अभी कुछ दिनों से आसपास रहने वाले लोगों ने खेत में भरे पानी में मगरमच्छ को देखा गया. उसकी लंबाई करीब चार फीट बताई गई है जिसकी लोगों ने फोटो भी ली थी. बीती रात करीब 8 बजे 15 वर्षीय रोनित रैना घर से दूध लेने के लिए निकला था. तब मजार के पास सड़क पर सामने से मगरमच्छ को देखकर घबरा गया और बाईक से गिर पड़ा. इसमें उसके पैर में चोट लगी. वहीं मगरमच्छ सड़क पार कर खेत में भरे पानी में चला गया.
