भारी बारिश से भोपाल-बैरसिया मार्ग बंद, बाणगंगा-हलाली नदी उफान पर

अशरफ अली

भोपाल: लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के चलते भोपाल से बैरसिया जाने वाला मार्ग सोमवार सुबह से बंद कर दिया गया है। बाणगंगा और हलाली नदी के उफान पर होने के कारण मार्ग पर आवागमन को सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया है।
नदियों में जलस्तर बढ़ने से सड़क पर आवाजाही जोखिमपूर्ण हो गई थी। प्रशासन ने एहतियातन मार्ग को बंद कर लोगों से इस रास्ते पर आवागमन नहीं करने की अपील की है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल किया जाएगा।

Next Post

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्टों से की मुलाकात

Mon Aug 10 , 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।   खिलाड़ियों से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, “मुझे […]

You May Like