प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा : बिजली टावर पर चढ़ी युवती, चितरंगी पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा


चितरंगी :थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धानी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ व कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धानी निवासी एक युवती का प्रेम संबंध सीधी जिले के नकझर निवासी से चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद युवती आक्रोशित होकर गांव के समीप स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों सहित ग्रामीणों के होश उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चितरंगी सुधेश तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने काफी देर तक युवती से धैर्यपूर्वक बातचीत की और समझाइश देते हुए उसे नीचे उतरने के लिए तैयार किया। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
रेस्क्यू अभियान में एएसआई रमेश साकेत, एएसआई रमेश कोल, आरक्षक मुकेश पांडेय एवं आरक्षक राजेश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। पुलिस ने युवती एवं उसके परिजनों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया।

Next Post

दमोह पुलिस: एससी-एसटी मामलों का समय पर होगा निपटारा, नियमित होगी मॉनिटरिंग

Mon May 25 , 2026
दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में एससी-एसटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती प्रतिमा पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, राजपत्रित अधिकारियों में सीएसपी एचआर पांडे,हटा एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी, तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर, पथरिया […]

You May Like

Play sound