भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा यह मेरा संकल्प : बागेश्वर बाबा

शिवपुरी/करैरा: बगीचा धाम श्री राम राजा‌ धाम में आयोजित श्री राम कथा में एक लाख के करीब श्रद्धालू की भीड़ के सामने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की कि करैरा में बागेश्वर धाम का मठ बनेगा। तीन साल में मठ बनकर होगा, इसकी जिम्मेदारी भी पं. राजेश दुबे को सोप दी.
बागेश्वर बाबा ने कहा कि करैरा में इस बार मुझे बहुत ही अच्छा लगा. उन्होंने करैरा वासियों से अनुरोध किया कि बगिया बाले हनुमान जी की बाउंड्री, भक्त की समाधि बनवाएं.
श्री राम कथा के आरंभ में कीर्तन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा यह मेरा संकल्प हमारा है। श्री राम कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि धनुष श्रीराम जी ने तोड़ा, इसके उपरांत
परशुराम जी आ गये, नाराज हो गए, लक्ष्मण जी का सवाद हुआ, श्री राम ने समझाया, अन्तोगतवा परशुराम समझ गये कि आप ही पूर्ण परमात्मा हो.आर्शीवाद दिया ओर श्री राम के विवाह की तैयारी आरंभ हुई। अयोध्या से मिथिला बरात चली। दूल्हा राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन बने। बरात मिथिला पहुंची, चारों तरफ आनंद बरस गया. भजन पर श्रद्धालू आनंद में लीन होते हुए भाव विभोर हो गये.
बागेश्वर बाबा ने सुन्दर गीत गाये. श्रद्धालू भाव विभोर हो गये एवं गीत-संगीत पर नाचते, गाते, आनंदित हुए. श्रीरामचरित मानस की आरती हुई। गुरु दीक्षा सुबह 9बजे श्री राम राजा होटल में प्रदान की गई. बगीचा धाम श्री राम राजा धाम के प्रांगण में विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालू नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण की.
सम्पूर्ण विश्व में पहली बार करैरा में समस्त हजारों श्रद्धालू नागरिकों को बागेश्वर धाम की सवा लाख हनुमान जी के पाठ सिद्ध विभूति का वितरण किया गया.

Next Post

इजराइल चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू बहुमत से चूके, त्रिशंकु संसद के बीच अरब पार्टियों की भूमिका बन सकती है निर्णायक

Sat Oct 31 , 2026
नई दिल्ली,  इजराइल के संसदीय चुनाव के आए शुरुआती रुझानों और नतीजों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाला दक्षिणपंथी गुट सबसे बड़े राजनीतिक समूह के रूप में उभरा है, लेकिन वह सरकार गठन के लिए जरूरी 61 सीटों के बहुमत के आंकड़े से […]

You May Like