धर्म की आड़ में सत्ता की राजनीति कर रही भाजपा: सज्जन सिंह वर्मा

रीवा, प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस हिंदुस्तान की एकता अखंडता के लिए हमेशा से कृत संकल्पित रही है. आजादी के पूर्व से और आजादी के बाद भी हमेशा इस विचारधारा के साथ काम करती रही है कि पहले देश है, हमारा समाज है और सर्व धर्म समभाव के साथ हिंदुस्तान का विकास हो. वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ने धर्म को आधार बनाकर, हिंदू मुस्लिम के बीच अलगाव की भावना पैदा कर जिस तरह की राजनीति कर रही है उससे पूरे भारतवर्ष का नुकसान ही हो रहा है.

आपस में अलगाववाद की भावना उत्पन्न हो रही है. पिछले दो दशकों में जिस तरह से लोगों को भ्रमित कर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में काबिज हुई, लोग उस बात को पूरी तरह से समझ चुके हैं और यह जादू उतर रहा है. इन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भगवान राम के नाम पर सरकार बनाई, बाद में इस सरकार से जुड़े लोगों ने मंदिर में डकैती डाली जिसे पूरे देश ने देखा, चंदा चोरी का मामला उछला, पूरी पार्टी बदनाम हो चुकी है. उन्होने कहा कि धर्म की आड़ में सत्ता की राजनीति भाजपा कर रही है, अब जनता समझ चुकी है. एक सवाल के जवाब में श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आगामी 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक इसी चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर पदयात्रा पर निकल रहे हैं. ताकि लोग भाजपा की असलियत को जाने.

Next Post

रेलवे स्टेशन का कोलयार्ड बना आफत

Sun Oct 18 , 2026
सिंगरौली । सरई रेलवे स्टेशन पर बने कोलयार्ड यहां के रहवासियों के लिए आफत बन गया है। तीन महीने पहले सांसद ने निरीक्षण कर आश्वस्त किया था कि यहां से कोलयार्ड हटा दिया जाएगा और यहां की स्थिति और भी बद से बद्तर होती जा रही है। दरअसल रेलवे स्टेशन […]

You May Like