तेंदूखेड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर मंत्री लोधी ने जताया दुख, एसपी को मौके पर जांच के निर्देश

दमोह: मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जिले के नगर तेंदूखेड़ा में एक ही परिवार के तीन लोगों के दुखद निधन की सूचना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिला पुलिस अधीक्षक को घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

Next Post

विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना का मामला, पति व ससुर पर केस

Thu Jan 8 , 2026
इंदौर: महिला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादिया टिंकल निवासी मेघदूत नगर ने शिकायत दर्ज कराई है. टिंकल का आरोप है […]

You May Like