इंदौर: महिला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादिया टिंकल निवासी मेघदूत नगर ने शिकायत दर्ज कराई है. टिंकल का आरोप है कि पति प्रदीप चौहान और ससुर हकमसिंह चौहान द्वारा उसके साथ लगातार मारपीट की जाती रही और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
घरेलू विवाद के चलते दोनों आरोपी उसे परेशान करते थे, जिससे वह लंबे समय से तनाव में थी. पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर पति प्रदीप चौहान और ससुर हकमसिंह चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
