पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.16 प्रतिशत बढ़कर 78.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.04 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

आईआईएफएल होम फाइनेंस के गुजरात में 31,555 ग्राहक सक्रिय

Tue Jan 14 , 2025
अहमदाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) गुजरात में आईआईएफएल होम फाइनेंस ने 30 सितंबर 2024 तक शानदार वृद्धि दिखाई है, जिसमें 33,396 सक्रिय लोन खाता और 31,555 सक्रिय ग्राहक हैं। आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड में जोनल सेल्स हेड अमित सेंगर ने सोमवार को कंपनी की विकास यात्रा के बारे में बात करते […]

You May Like