अधिकारियों ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं से किया संवाद

जबलपुर: स्कूल चलें हम अभियान के तहत आज शनिवार को शासकीय शालाओं में आयोजित किये गये भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी शामिल हुये और छात्र-छात्राओं से संवाद कर अपने अनुभव साझा किये और उन्हें अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करने प्रेरित किया। भविष्य से भेंट कार्यक्रमों को शुरुआत मां सरस्वती के और पूजन, वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर, माला पहनाकर,आरती कर किया गया।

जिला अधिकारियों ने शाला में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया और उन्हें उपहार देकर शाला में नियमित रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया। इस दौरान पिछली कक्षाओं में अच्छी उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिला अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए पाठ्यक्रम अनुसार नोट्स एवं विषय अनुसार समय सारणी बनाकर पढ़ाई करने, जो समझ में ना आए अपने शिक्षक से प्रश्न करने, प्रतिदिन गृह कार्य करने तथा खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करने के सुझाव भी दिये।

Next Post

दहेज प्रताड़ना से हुई नवविवाहिता की मौत, पति सास ननद पर केस

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: एमजी रोड थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई. पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार मृतका गायत्री (22) निवासी उषा फाटक की शादी समीर बाली […]

You May Like