हाथ में फ्रैक्चर, फिर भी ड्यूटी पर डटे ट्रैफिक जवान लवकेश यादव

इंदौर:शहर की यातायात व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक जवान लवकेश यादव की कर्तव्यनिष्ठा इन दिनों चर्चा में है. हाथ में फ्रैख्र होने के बावजूद वे छुट्टी के अभाव में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सड़क पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं.चोट के कारण उन्हें आराम की जरूरत है, लेकिन इसके बावजूद लवकेश यादव जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे. तेज धूप और लगातार बढ़ते यातायात के बीच घायल हाथ के साथ ड्यूटी करना उनके समर्पण और कर्तव्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है.

लवकेश यादव की इस कार्यशैली को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में भी उनके प्रति सम्मान देखने को मिल रहा है. हालांकि, कर्तव्य के साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है. फ्रैक्चर जैसी चोट में चिकित्सकीय सलाह और आराम आवश्यक है. चोट के दर्द के बावजूद ड्यूटी पर डटे लवकेश यादव ने कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो साथी पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है.

Next Post

नोएडा में टैक्सी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Tue Aug 18 , 2026
नोएडा, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नोएडा सेक्टर-104 रेड लाइट से आम्रपाली सफायर की ओर जा रही एक वैगनआर टैक्सी में अचानक आग लग गई। यह घटना सेक्टर-100 स्थित एक विला के सामने उस समय हुई, जब वाहन […]

You May Like