मुम्बई इंडियंस महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स महिला को 50 रनों से हराया

नवी मुम्बई (वार्ता) कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 74) और नेट साइवर ब्रंट (70/दो विकेट) के बाद एमेलिया केर और निकोला कैरी (तीन-तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस महिला टीम ने शनिवार विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स महिला को 50 रनों से शिकस्त दी।

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम को मुम्बई इंडियंस के गेंदबाजों ने 19 ओवर 145 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला रनों से जीत लिया। शिनेल हेनरी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। निकी प्रसाद (12), लिजेल ली (10), मेरीजेन कप्प (10), स्नेह राणा (11) रन बनाकर आउट हुई। श्री चारणी 10 रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली कैपिटल्स के शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर संस्कृति गुप्ता ने नंदनी शर्मा (शून्य) को आउटकर दिल्ली कैपिटल्स की पारी 145 के स्कोर पर समेट दिया।

मुम्बई इंडियंस के लिए निकोला कैरी और एमेलिया केर ने तीन-तीन विकेट लिये। नेट साइवर ब्रंट को दो विकेट मिले। शबनिम इस्माइल और संस्कृति गुप्ता ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिल्टस महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज एमेलिया केर का विकेट गंवा दिया। मुम्बई का दूसर विकेट जी कमालिनी (16) के रूप में गिरा। 15वें ओवर में श्री चारणी ने नेट साइवर ब्रंट को आउट कर मुम्बई को तीसरा झटका दिया। नेट साइवर ब्रंट ने 46 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 70 रन बनाये। निकोला कैरी (21) रन बनाकर आउट हुई। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 74 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स महिला के लिए नंदनी शर्मा ने दो विकेट लिये। श्री चारणी और शिलेन हेनरी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

वेन ने कुचला, चार घायल

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत सोना सोप फैक्ट्री के आगे बेलगाम वेन ने पैदल जा रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों को चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक शनिवार को संतोष सिंह गोंड 41 वर्ष निवासी एकता मार्केट गौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके साथ बेटा […]

You May Like