जबलपुर: शहर के संवेदनशील माने जाने वाले बेलबाग क्षेत्र छोटी ओमती में होली के उल्लास के बीच अचानक दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने का भी हल्ला है हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया जा रहा है।
टकराव के बाद क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।सूचना मिलते ही भारी बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। टकराव किस बात को लेकर हुआ फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
