
सिंगरौली। म.प्र. पटवारी संघ के आह्वान पर सरई तहसील के पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पटवारी संघ सिंगरौली के जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह चौहान ने बताया कि पॉच सूत्रीय मांग को लेकर पहले भी ज्ञापन दिया गया था। मांगे पूरी न होने पर पटवारियों ने अपने सभी राजस्व अभिलेख तहसील कार्यालय में जमा कर काम बंद कर दिया। संघ का कहना है जब तक भोपाल में मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। इससे तहसील के राजस्व कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।
