ग्वालियर से नागपुर तक सिक्स-लेन कॉरिडोर बनाने की तैयारी, 9 जिलों से गुजरेगा

ग्वालियर: मध्य प्रदश को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ग्वालियर से बैतूल होते हुए सीधा नागपुर तक सिक्स-लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की तैयारी है जो कि राज्य के 9 जिलों से होकर गुजरेगा। जिससे मात्र 17 घंटे में ही नागपुर की दूरी तय हो जाएगी।सिक्स-लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल होते हुए नागरपुर में एंट्री करेंगा।

इसके लिए जिलों में एक-एक इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाया जाएगा। इसके चलते यूपी-एमपी और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। प्रदेश के खजुराहो, सांची, पन्ना टाइगर रिजर्व, पचमढ़ी, सतपुड़ा, कूनो नेशनल पार्क टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

ग्वालियर-आगरा हाइवे से नागपुर-पुणे-मुंबई हाइवे जुड़ेगा ग्वालियर-नागपुर के बीच लिए सीधा हाईवे बनाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से सहमति मिली है। फिजिबिलिटी सर्वे के लिए मालवीय कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। इसमें यह देखा जाएगा कि कितना ट्रैफिक मिलेगा।

Next Post

सत्य साईं बाबा की जयंती पर अनुष्ठान रैली और विवाह

Mon Nov 24 , 2025
इटारसी: मुस्कान संस्थान में सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती बड़े ही दिव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाई गई। कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है, जिसकी शुरुआत सुबह एक रैली के साथ हुई। आध्यात्मिक अनुष्ठान और मंगलकामनाएं सुबह न्यास कॉलोनी से एक रैली निकाली गई, जिसने उत्सव का माहौल बना दिया। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।