
पानसेमल,
खेत में जागली करने वाले ने फोड़े पटाखे,मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम,तेंदुए की हुई पुष्टि।
पानसेमल वन परिक्षेत्र के ग्राम जलगोन में वन्यप्राणी ने 2 बछड़े पर हमला कर दिया,जिसके कारण खेत में बंधे पशुओ के चिल्लाने से खेत मे निवासरत डेडा जाग गया,और वहां जाकर देखा तो एक तेंदुये द्वारा बछड़ों पर हमला कर रहा है,तब उसने पटाखे फोड़े जिसके बाद वह खेत से भाग गया।कृषक विनोद जोशी ने बताया कि क्षेत्र में कई बार पालतू पशुओं के शिकार की घटनाएं हो चुकी है।सोमवार लाला जोशी द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर वन रक्षक संतोष अलूने और बाबूलाल मौर्य पहुंचे जिन्होंने खेत में जाकर पगमार्क देखे जो तेंदुए के होना पाए गए,वनरक्षकों द्वारा मौका पंचनामा बनाया गया।घटना रविवार ओर सोमवार के मध्यरात्रि 2 से 3 बजे की बताई गई है।वन विभाग में पदस्थ रेंजर मनोज वास्कले ने बताया कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में जलगौन एवं भमराटा के निकट पिंजरे लगाए गए हैं।डिप्टी रेंजर राजू पाटिल ने बताया कि वन परिक्षेत्र में 5 से 10 या अधिक तेंदुए की संख्या हो सकती हैं वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रवासियों को सावधानी बरतने की अपील भी की गई है,किसानों को रात्रि में अकेले नहीं जाने ओर पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर या बाड़े में बांधने को कहा है।
