पंचांग 09 अगस्त 2025:-
रा.मि. 18 संवत् 2082 श्रावण शुक्ल पूर्णिमा शनिवासरे दिन 1/24, श्रवण नक्षत्रे दिन 3/30, आयुष्मान योगे प्रात: 5/56 तदुपरि सौभाग्य योगे रातअंत 4/25, वव करणे सू.उ. 5/29 सू.अ. 6/31, चन्द्रचार मकर रात 3/27 से कुम्भ, पर्व- स्नानदान पूर्णिमा, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
———————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 09 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, पारिवारिक समस्या में व्यस्तता रहेगी, अधिकारी के कोप का सामना करना होगा, मन व्यथित रहेगा, वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, स्थिति सुधरेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, मन व्यथित रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा, कक्र्र राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का मन परेशान रह सकता है, अधिकारी से मतभेद बढ़ेंगे, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शिक्षा आदि में लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
———————————————————-
आज का भविष्य- शनिवार 09 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट और मधुरभाषी, परिश्रमी, चतुर होगा, बुद्धिमान, व्यवसायिक दृष्टिकोण वाला होगा, सबको लोकप्रिय होगा, 8 वर्ष की आयु तक तकलीफ उठायेगा, बाद में अच्छा रहेगा, विद्या के क्षेत्र में रूचि रहेगी, खेलकूद के प्रति विर्शष आकर्षित रहेगा.
———————————————————-
मेष- किसी रिश्तेदार या पड़ौसी से विवाद होगा, मांगलिक कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा, विरोधी वर्ग पराजित होगा, शुभ सूचना मिलेगी.
वृषभ- भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा, मातृपक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी शिथिलता रहेगी, कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
मिथुन- यात्रा में सावधानी रखें, व्यर्थ की परेशानी और तनाव से बचें, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
कर्क- ले देकर काम करने की योजना सफल होगी, अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा, धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, मनोरंजक स्थल की सैर होगी.
सिंह- वैचारिक गतिरोध दूर होगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा, मामा पक्ष से लाभ होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
कन्या- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, रूखे व्यवहार से परिचित नाराज हो सकते हैं, यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी रखें, पूज्य व्यक्ति की चिन्ता रहेगी.
तुला- समय के अनुसार तौर तरीकों में बदलाव लाभकारी रहेगा, मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी, संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी, व्यवसनों से दूर रहें.
वृश्चिक- घरेलू मामले सुलझाने में सफलता मिलेगी, मेलजोल लाभकारी रहेगा, किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेना होगा, माता पिता का सहयोग रहेगा.
धनु- विवादास्पद मामले सुलझेगें, कोई मूल्यवान वस्तु खोने का डर है, अत: अपने सामान की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं करें, संतान की चिन्ता दूर होगी.
मकर- ऐसा कोई कार्य बनेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति दृष्टिकोण और समृद्धि में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा, अधिक जल्दबाजी न करें.
कुम्भ- आर्थिक एवं व्यवसायिक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने का योग है.
मीन- मित्रों का समागम होगा, यथेष्ठ सहयोग मिलेगा, मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेगें, नवीन कार्यों की योजना पर विचार विमर्श होगा.
———————————————————-
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, जाबित्री के भाव में तेजी होगी, चांदी, रूई, सरसों, सूरजमुखी के भाव में मंदी होगी, बाजार का रूख देखकर व्यापार करें. भाग्यांक 4110 है.
———————————————————-
