मैं मेरे इलेक्शन भी नहीं जीत पाई, अब मुझे ट्राई भी नहीं करना : वसुंधरा राजे

दतिया: मां पीतांबरा पीठ में रिसर्च सेंटर और पुस्तकालय भवन के भूमिपूजन में शामिल ट्रस्ट की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने भाषण के दौरान मंदिर की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। वसुंधरा राजे बोलीं- मैं देख रही हूं कि दतिया के अंदर कोई भी चीज आसानी से होती नहीं है। उनका इतना कहते ही मंच पर बगल में बैठे मंदिर के पुजारी विष्णुकांत मुड़िया ने उन्हें टोकते हुए कहा- कोई भी चीज नहीं करनी है, महत्वपूर्ण बातें कीजिए।

मुड़िया का इतना कहने के बाद वसुंधरा ने कहा- महत्वपूर्ण क्या है… मैं मेरे इलेक्शन भी नहीं जीत पाई यहां से तो आप समझ सकते हैं। पुजारी मुड़िया कहते हैं- आप फिर से ट्राई कीजिए। जवाब में वसुंधरा ने ए- अब मुझे ट्राई भी नहीं करना है। श्री पीतांबरा पीठ पर पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज के हस्त लिखित किताबों के लिए बन रहे रिसर्च सेंटर और पुस्तकालय भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम हो रहा था। इस कार्यक्रम में वसुंधरा बतौर मुख्य अतिथि थीं। उनके साथ ट्रस्ट के अन्य सदस्य, मंदिर के पुजारी, सेवादार, साधक आदि भी कार्यक्रम में शामिल थे।

Next Post

अजीब अंदाज: सिस्टम से भरोसा उठा तो खुद की सुरक्षा के लिए हेलमेट को बनाया कवच

Sun Jul 13 , 2025
इंदौर: जब कानून नहीं सुने, सुरक्षा के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलें और जान का डर हर दिन पीछा करे, तो इंसान खुद ही सुरक्षा का इंतज़ाम करने पर मजबूर हो जाता है. गौरी नगर के रहने वाले एक युवक ने भी कुछ ऐसा ही किया उसने अपनी जान की […]

You May Like