रीवा में एक दिन में हुई 25.5 मिली और मऊगंज में 89.8 मिली मीटर औसत वर्षा

रीवा:रीवा एवं मऊगंज जिले में पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है. एक दिन में रीवा में 25.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई तो वही मऊगंज में 89.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. रात भर रिमझिम हुई बारिश से खेतो में जहा पानी भर गया. वहीं शहर की नालियां भी उफान पर आ गई.गौरतलब है कि इस बार समय पर मानसून दस्तक नही दिया. जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से झमाझम बारिश शुरू हो गई है. किसानों ने बोनी भी शुरू कर दी है. सोमवार की रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई और सुबह तक रूक-रूक कर बारिश होती रही.

रीवा जिले में पिछले 24 घंटों में मानसून सक्रिय हो गया है. जिले की सभी तहसीलों में पिछले 24 घंटों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है. सर्वाधिक 46 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में तथा 40 मिलीमीटर वर्षा रायपुर कर्चुलियान तहसील में दर्ज की गई. जिले में 7 जुलाई को 25.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील सेमरिया में 18 मिलीमीटर, हुजूर में 26 मिलीमीटर, सिरमौर में 25, जवा में 22 मिलीमीटर तथा तहसील मनगवां में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसी तरह मऊगंज जिले में पिछले 24 घंटे में 89.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान तहसील मऊगंज में 101.4 मिलीमीटर, हनुमना में 96 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 72 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक 160.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. कई तहसीलों में अभी कम वर्षा हुई है.
जिले में अब तक 69.6 मिली मीटर हुई वर्षा
इस संबंध में तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रीवा जिले में एक जून से अब तक 69.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि में तहसील हुजूर में 86.3 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 71.5 मिली मीटर, गुढ़ में 133 मिली मीटर, सिरमौर में 42.2 मिली मीटर, त्योंथर में 17 मिली मीटर, सेमरिया में 91 मिली मीटर, मनगवां में 40 मिली मीटर तथा तहसील जवा में 76 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में 163.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है

Next Post

नगर निगम की कार्रवाई: बिजली के खंभों और दीवारों पर पोस्टर चिपकाने वालों से वसूला 21,300 का जुर्माना

Wed Jul 8 , 2026
भोपाल। नगर निगम के अमले ने सार्वजनिक स्थलों, बिजली के खंबो, दीवारों आदि पर प्रचार सामग्री लगाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की. इस दौरान जोन क्र. 13 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्षेत्रों में 10 प्रकरणों में 09 हजार 600 रुपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल […]

You May Like