भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भारत सरकार की ओर से संपदा-2 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उपमुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश डिजिटल सुशासन और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है।
