छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, दितवा के कमजोर पड़ने के बाद भी मौसम में बदलाव

रायपुर, 02 दिसंबर ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में चक्रवात दितवा के असर कमजोर पड़ने के बावजूद मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह प्रणाली अब कम दबाव में तब्दील हो चुकी है, जिसके चलते प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावनाएँ अगले दो दिनों तक बनी रहेंगी।

विभाग का कहना है कि दबाव कम होने से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है, हालांकि अधिकांश जिलों में तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। इसके बाद ठंड में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। आज भी कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में आज मंगलवार को आंशिक तौर पर बादलों के छाए रहने की संभावना है। तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

Next Post

ओलंपिक में मिश्रित मार्शल आर्ट्स शामिल कराने के लिए एमएमए अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय का करेगा गठन

Tue Dec 2 , 2025
जिनेवा, 02 दिसंबर (वार्ता) एशियन मिश्रित मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन (एएमएमए) ने ओलंपिक खेलों में शामिल होने के लिए एमेच्योर एमएमए के लिए एक अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय बॉडी बनाने की घोषणा की है। एएमएमए के अध्यक्ष गॉर्डन टैंग ने कहा, “एमएमए के दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक हैं। लेकिन वैश्विक ख्याति […]

You May Like