सतना जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों में एचआईवी जांच के दल गठित

भोपाल: आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी ने सतना जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया से पीड़ित चार बच्चों में एचआईवी संक्रमण पाए जाने के संबंध में तत्काल और पारदर्शी जांच के लिए राज्य स्तरीय जांच दल का गठन किया है। जांच दल के अध्यक्ष डॉ. सत्या अवधिया, क्षेत्रीय संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, रीवा संभाग, सचिव डॉ. रूबी खान, उप संचालक, एस.बी.टी.सी./ब्लड सेल, संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सहित जांच दल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन विशेषज्ञ डॉ. रोमेश जैन, एम्स भोपाल, डॉ. सीमा नवेद, सीनियर ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर अधिकारी, भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र (बीएमएचआरसी), भोपाल, संजीव जादोन, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, होशंगाबाद, और प्रियंका चौबे, औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल शामिल हैं। जांच दल 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

Next Post

पाकिस्तान भी अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में

Wed Dec 17 , 2025
दुबई, (वार्ता) पाकिस्तान ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई को 242 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में यूएई की टीम 37.5 ओवर में 171 रन […]

You May Like