चीन में हेलिकॉप्टर दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत,चार घायल

चीन में हेलिकॉप्टर दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत,चार घायल

नानजिंग, 03 मई (वार्ता) चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्सू के सूजौ शहर में शुक्रवार को एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, एक रॉबिन्सन आर44II हेलिकॉप्टर उड़ान से लौटते समय शाम करीब पांच बजे लगभग 10 मीटर की ऊंचाई से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार चार लोग घायल हो गये। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जियांग्सू प्रांतीय नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के नेतृत्व में दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

Next Post

नकली नोट छापने वाला गिरोह पकड़ा गया

Sat May 3 , 2025
भोपाल: राजधानी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोहफिजा इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 100 और 50 रुपये के कई नकली नोट बरामद हुए।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए […]

You May Like