दबोह में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारियां, 14 मार्च को बुलाई बैठक

भिंड: दबोह के नरसिंह मंदिर पर 19 अप्रैल से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रारंभ होना है। इस महायज्ञ की तैयारी को लेकर 14 मार्च को शाम 5 बजे नरसिंह मंदिर परिसर पुरानी हाट में भक्तों, सहयोगी सदस्यों की बैठक की जाएगी। बैठक में महायज्ञ के आयोजन, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

आयोजन समिति ने नगर के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। समिति की ओर से नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने का आग्रह किया गया है,ताकि लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को भव्य बनाया जा सके।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की जमानत याचिका मंजूर की

Thu Mar 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को धन शोधन के एक मामले में जमानत दे दी है। यह जमानत याचिका शब्बीर अहमद शाह की ओर से दायर की गयी थी। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर अलगाववादी आंदोलन […]

You May Like