उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की जमानत याचिका मंजूर की

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को धन शोधन के एक मामले में जमानत दे दी है।

यह जमानत याचिका शब्बीर अहमद शाह की ओर से दायर की गयी थी। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर अलगाववादी आंदोलन खड़ा करने, मारे गये आतंकवादियों के परिवारों को श्रद्धांजलि देने और हवाला लेनदेन के माध्यम से धन प्राप्त करने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत जेल में बंद हैं।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने शाह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।

इससे पहले सितंबर 2025 में शीर्ष अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली शाह की याचिका पर दो सप्ताह के भीतर एनआईए से जवाब भी मांगा था।

 

Next Post

मजदूरी कर लौट रही महिला की गला रेतकर नृशंस हत्या, देवर पर गहराया शक

Thu Mar 12 , 2026
शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बामौरकला में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। फसल कटाई की मजदूरी कर घर लौट रही 32 वर्षीय प्रीति केवट की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का शव खेत के पास खून से […]

You May Like