अनूपपुर पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, तीन निरीक्षकों के बदले कार्यस्थल

अनूपपुर, पुलिस अधीक्षक विक्रंत मुराब ने जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यस्थलों में प्रशासनिक दृष्टि से बदलाव करते हुए तीन निरीक्षकों के नवीन कार्यस्थल के लिए मंगलवार को आदेश जारी किया है। आदेश के बाद तीनों ने आज ही अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक संजय कुमार ईक्का को थाना प्रभारी कोतवाली के वर्तमान दायित्व से हटाकर प्रभारी महिला थाना अनूपपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह निरीक्षक उमेश उपाध्याय, जो वर्तमान में थाना प्रभारी करनपठार के पद पर कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राकेश कुमार उईके, जो वर्तमान में प्रभारी महिला थाना अनूपपुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी चचाई की जिम्मेदारी दी सौंपी गई है।

Next Post

बागली में निशान के साथ डोल निकालने की परंपरा 100 साल से भी अधिक पुरानी

Tue Sep 22 , 2026
बागली। जानकारी के अनुसार बागली नगर की स्थापना के बाद से ही कृष्ण और राधा को समर्पित मंदिरों का निर्माण नागर शैली में हुआ तभी से डोल ग्यारस पर मंदिर समितियों (पुजारी)की ओर से मंदिर में विराजित भगवानो डोल के रुप मे सजा कर नगर भ्रमण करवानेने की परंपरा है। […]

You May Like